Advertisement

नाजिर के पिता के निधन पर शोकसभा

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। तेनुघाट (Tenu ghat) व्यवहार न्यायालय में कार्यरत नाजिर राम कृष्ण गुप्ता (Nazir Ram krishna gupta) के पिता पारसनाथ प्रसाद का बीमारी के कारण निधन हो गया। दिवंगत पारसनाथ प्रसाद जो लगभग 81 वर्ष के थे। वह संयुक्त बिहार में कृषि विभाग में कार्यरत थे। जो 1998 में सेवानिवृत्त हो गए थे।
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब थी। वे अस्वस्थ थे। उनका का इलाज चल रहा था। इसी क्रम में बीते 6 मई की रात उनका निधन हो गया। वे अपने पुत्र रामकृष्ण गुप्ता के पास ही तेनुघाट में रह रहे थे। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, चार पुत्री, नाती पोता सहित भरापूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। उनके निधन से दीपक कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, रितेश कुमार सिंह, सुजय सिंह, राजेश्वर जयसवाल, उदय सिंह, डीके गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, मोहम्मद महफूज, देवाशीष दास, रामजी मिश्रा, कमलेश कुमार, बृजेश सिंह, पूर्णेन्दु कुमार, राजीव कुमार, पवन कुमार, भागीरथ कुमार, हरिशंकर प्रसाद, वकील प्रसाद महतो, अरुण कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, सुभाष कटरियार आदि ने शोक व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *