Advertisement

सोशलिस्ट पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय मंत्री ने अंतु बाबू के निधन पर जताया शोक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बीते दिनों तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता कुमार अनंत मोहन सिन्हा (Kumar Anant Mohan Sinha) उर्फ अंतु बाबू के असमय निधन पर सोशलिस्ट पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय मंत्री मृणाल कान्ति देव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि कई वर्षों के वकालत में दर्जनों मुकदमा जीतने वाले अधिवक्ता के असमय निधन हो जाने से उन्हें काफी आघात पहुंचा है।
देव ने कहा कि स्व सिन्हा एक मृदभाषी एवं व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। व्यवहार कुशल होने के कारण वे लोगो मे अपनी पहचान बना चुके थे। उनके निधन से समाज को एक अपूरनीय क्षति हुई है। दिवंगत सिन्हा हमेशा लोगों के सुख-दु:ख में साथ देते थे। उनके इन्हीं स्वभाव के कारण केवल तेनुघाट ही नहीं पूरे अनुमंडल के लोग उनके निधन पर काफी शोकाकुल है। आने वाले समय में उनकी भरपाई कर पाना बहुत ही मुश्किल है। देव ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि इस असहाय समय में वे उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *