फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जरीडीह प्रखंड के अराजू पंचायत के विभिन्न टोला में गर्मी की शुरुआत होने के साथ साथ ही पेयजल के लिए परेशानी बढने लगा है। इसे लेकर क्षेत्र में गंभीर पेयजल समस्याओं की जानकारी बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह (Bermo MLA Kumar Jay mangal Singh) को दिया गया। विधायक सिंह ने पेयजल समस्या को गंभीरता से संज्ञान में लिया। इसके साथ ही विधायक ने पेयजल की समस्या को हल करने के लिए कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने के लिए कांग्रेसी नेता निरंजन मिश्रा, बिनोद कुमार महतो, आयुष माथूर, राजेश सिंह को अराजू पंचायत में भेजा। विधायक सिंह ने रहिवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि गर्मी में पेयजल की समस्या को दूर कर दिया जायेगा।
342 total views, 1 views today