फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। जरीडीह प्रखंड (Jaridih block) के हद में डाहीटांड़ स्थित ए जी ग्रुप अॉफ इंस्टटयूशन तेतरिया डीह मे वैश्विक महामारी कोविड 19 को लेकर सादगी व् भाइचारा के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कराया।
समारोह के अवसर पर बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजूर अंसारी (Manjur Ansari) ने कहा कि होली सभी धर्मों का पावन पर्व है। इस त्योहार को भाइचारा के साथ मनाया जाना चाहिए। ग्रुप के द्वारा बड़े स्तर पर टेकनीक रूप से एएनएम नर्सिंग ट्रेनिंग की पढ़ाई कराई जायेगी जिसमें स्थानीयता को प्राथमिकता दी जायेगी।
होली मिलन समारोह के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, एजी ग्रुप के निदेशक सोनूजी परिंदा सिंह, जरीडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, सनत कुमार मिश्रा, रामविलास प्रजापति, वहाव अंसारी, विजयमल सिंह, डॉ करूणा आदि शामिल थे।
![]()












Leave a Reply