Advertisement

नए साल को लेकर उपायुक्त ने जारी की आवश्यक दिशा निर्देश

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई-उपायुक्त                                                              स्पीडिंग कार अथवा ड्रिंकिंग ड्राइविंग का उपयोग ना करें-उपायुक्त
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए लोगो की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर बोकारो जिला (Bokaro district) उपायुक्त राजेश सिंह (Deputy commissioner Rajesh singh) के द्वारा 31 दिसंबर व नववर्ष सेलिब्रेशन के लिए आवश्यक गाइड लाइन जारी किया गया है।
जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी होटल, रेस्टोरेंट, रेस्त्रां आदि को कोविड-19 नियमों का अनुपालन करते हुए 50 फीसदी क्षमता के साथ कार्यक्रम का आयोजन करने की अनुमति होगी। साथ ही यहाँ आने वाले लोगों से जुड़ी आवश्यक जानकारी (पता, फ़ोन नंबर) होटल संचालकों को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि कहीं संक्रमित व्यक्ति मिलते हैं तो उन्हें ट्रेस करते हुए उनका समुचित ईलाज किया जा सके। साथ ही संक्रमित व्यक्ति के कांटेक्ट में आने वाले लोगों को भी आसानी से ट्रेस किया जा सके। सबसे महत्वपूर्ण नववर्ष के दिन मध्य रात्रि 11ः55 बजे से मध्य रात्रि 12ः30 बजे तक पटाखे चलाये जा सकते है।
उपायुक्त राजेश सिंह ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि अपनी सुरक्षा हेतु स्पीडिंग कार अथवा ड्रिंकिंग ड्राइविंग का उपयोग ना करें। सभी व्यक्ति ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें तथा दूसरों को भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करें। नव वर्ष के अवसर पर खूशियां मनायें और खूशिया बाटें। इस जश्न के मौके पर कुछ ऐसा न करें, जिससे दूसरों को असुविधा और परेशानी हो। किसी प्रकार की शिकायत हेतु 100 डायल कर तुरंत इमरजेंसी मदद प्राप्त कर सकते है। नए साल पर 31 दिसंबर की रात दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश उपायुक्त सिंह ने संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया है। साथ ही मॉल, रेलवे स्टेशन, मुख्य मार्ग व बाजारों में जांच अभियान चलाया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *