एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। मतदाता सूची से नाम हटाए जाने, चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर 23 अक्टूबर को पीपल अगेंस्ट सर (एसआईआर) द्वारा झारखंड की राजधानी रांची में साझा जन मार्च निकाला गया। साझा जन मार्च में सीजेपी, एआईएसएफ, जेजेएम, एआईएसए के नेता व् समर्थक शामिल थे।
जानकारी के अनुसार साझा जन मार्च रांची यूनिवर्सिटी गेट से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक गया। इस दौरान सर को समाप्त करने, मतदाता सूची से हटाए गए सभी पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 में किए गए विवादित संशोधनों को रद्द करने की मांग उठाई गई।
इस अवसर पर आयोजन टीम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनावी प्रक्रिया का पारदर्शी और निष्पक्ष होना आवश्यक है। किसी भी पात्र मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। कहा गया कि हर हाथ में तिरंगा, हर गली में जंतर-मंतर। साझा जन मार्च में पीपल अगेंस्ट सर के सीजेपी नेता शिवानी एक्का, एआईएसएफ रांची जिलाध्यक्ष एहतेशाम परवीन, प्रवीर पीटर, जेजेएम नेता सिराज, एआईएसए नेता विजय कुमार आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply