Advertisement

बिहार पर्यटन जीएम व् एसटीएफ एसपी ने किया बाबा हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर स्थित ऐतिहासिक और पौराणिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में 22 अक्टूबर की शाम बिहार राज्य पर्यटन विभाग के महाप्रबंधक चंदन चौहान और पटना एसटीएफ के एसपी अंजनी कुमार पहुंचे।

इस अवसर पर द्वय अधिकारियों ने बाबा हरिहरनाथ की संध्याकालीन दिव्य श्रृंगार आरती के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। बताया जाता है कि दिव्य आरती का दर्शन कर दोनों अधिकारियों ने स्वयं को धन्य बताया और हर्षोल्लास के साथ मंदिर की व्यवस्था एवं गरिमा की सराहना की।

इस अवसर पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ‘लल्ला’ ने मंदिर परिसर में दोनों अतिथियों का भव्य स्वागत किया। उन्होंने पर्यटन विभाग के जीएम चंदन चौहान और एसटीएफ एसपी अंजनी कुमार को अंगवस्त्र एवं भगवान हरिहरनाथ का प्रतीक चिह्न (स्मृति-चिह्न) भेंट कर सम्मानित किया। दिव्य दर्शन के दौरान मंदिर प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *