अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर के अंग्रेजी बाजार स्थित पर्यटन विभाग के मैदान में 18 अक्टूबर को आगामी 20 अक्टूबर को होने वाले रावण वध कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता नरेश सिंह ने की।
आयोजित बैठक में रावण वध आयोजन समिति के साथ सोनपुर थाना प्रभारी दिलीप कुमार, हरिहरनाथ थाना प्रभारी विकास कुमार एवं समिति के सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे। निर्णय लिया गया कि इस बार माँ दुर्गा की आरती के लिए अलग मंच बनाया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी गणमान्य जनों ने रावण वध मैदान का निरीक्षण किया और साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर ध्रुवदेव शर्मा, राजीव सिंह, पूर्व सैनिक सुनील कुमार सिंह, संयोजक राजीव मुनमुन, मुकेश कुमार सिंह बबलू, अधिवक्ता अजय सिंह, आदित्य कुमार छोटू, संजीव कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, जयंत कुमार सिंह, राजेश कुमार पटेल, महेश कुमार, रविरंजन कुमार छोटे, गौतम कुमार, सत्येंद्र सिंह, प्रेमनाथ कुमार, राज, राजा, हर्षवर्धन, बैकुंठ सिंह, अधीर कुमार राय, मो. रिजवान सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply