Advertisement

बैंक कर्मचारियों के देशव्यापी हड़ताल का बोकारो में असर, शाखाओं में कार्य प्रभावित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। देशभर के बैंक कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 11 सितंबर को एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल पर रहे। जिससे बैंक शाखाओं में कार्य प्रभावित रहा।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले आयोजित हड़ताल में देश भर के करीब आठ लाख बैंक कर्मचारियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। बोकारो में भी हड़ताल का असर साफ देखने को मिला। कई बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा, जिससे ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बैंक कर्मचारी संघ के डीजीएस राघव कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में एलआईसी और जीआईसी की तर्ज पर बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना, वर्ष 2010 के बाद बैंकिंग सेवा में शामिल कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देना, बैंकों में कर्मचारियों की कमी दूर करना और नई इंसेंटिव स्कीम में बदलाव करना शामिल है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि इंसेंटिव स्कीम अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए समान रूप से लागू होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं होने पर आगामी 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की राह अपनाई जा सकती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *