प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बारिश के मौसम में बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना के निकट पेटरवार-कसमार मार्ग पर वर्षा का जल-जमाव होने से वाहन चालकों एवं आम राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पर रहा है।
आश्चर्य है कि क्षेत्र का कोई भी जन प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और न हीं स्थानीय पुलिस पदाधिकारी इस ओर ध्यान देने की जहमत उठाने को तैयार है।
इसे लेकर थाना के निकट के कई व्यवसायियों ने 11 सितंबर को *प्रहरी संवाददाता* को बताया कि आज एक महीने से उक्त स्थल पर जल जमाव हो रहा है, पर किसी का ध्यान इस ओर अबतक नहीं गया है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। रहिवासियों ने जिला प्रशासन से उक्त स्थल की मरम्मति की मांग की है।
![]()













Leave a Reply