Advertisement

व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में 12 सितंबर को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए 10 सितंबर को जिला जज प्रभारी सह प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर वादों का निष्पादन किया जाएगा। इसमें बैंक ऋण वसूली, मोटर वाहन दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद, पारिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी बिल, चेक बाउंस, ट्रैफिक चालान एवं अन्य समनीय आपराधिक एवं दीवानी मामलों का निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान करना है। कहा कि लोक अदालत में सुनाए गए फैसले के विरुद्ध अपील नहीं होती है तथा कोर्ट फीस भी वापस हो जाती है। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए तीन बेंच का गठन किया गया है। प्रथम बेंच में कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय एवं अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा, द्वितीय बेंच में जिला जज प्रथम फहीम किरमानी एवं अधिवक्ता विनोद कुमार गुप्ता तथा तृतीय बेंच में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय एवं अधिवक्ता प्रशांत पाल मौजूद रहेंगे। इच्छुक पक्षकार अपने मामलों के निष्पादन हेतु संबंधित न्यायालय या अपने अधिवक्ता से संपर्क कर सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *