Advertisement

जामकुदर-बगियारी के महली कनारी खेत से मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना क्षेत्र के जामकुदर और बगियारी गांव के बीच स्थित महली कनारी नामक खेत में 15 अगस्त को एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद कसमार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान बगियारी रहिवासी लालजी रजवार के 40 वर्षीय पुत्र अशोक कपरदार उर्फ भोंदू के रूप में की जा रही है। शव खेत में मिलने की खबर गांव में फैलते ही परिजनों और ग्रामीणों में चिंता और शोक का माहौल बन गया।

बताया जाता है कि 15 अगस्त को ग्रामीणों की नजर महली कनारी खेत में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय रहिवासियों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के रहिवासियों से पूछताछ की तथा घटना से जुड़े संभावित पहलुओं की जानकारी जुटाई। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि अशोक कपरदार की मौत किन परिस्थितियों में हुई। शव के आसपास के क्षेत्र की भी जांच की गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से आवश्यक जानकारी और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मौत के कारणों का स्पष्ट पता जांच पूरी होने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

इधर उक्त घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं बताया है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है। कसमार थाना पुलिस ने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले में मृतक के परिजनों एवं आसपास के रहिवासियों से भी पूछताछ कर रही है। घटना के बाद बगियारी और आसपास के गांवों में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *