Advertisement

भाजपा आवासीय कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने किया झंडोत्तोलन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कसमार प्रखंड क्षेत्र के दांतू स्थित भाजपा आवासीय कार्यालय में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य लक्ष्मण कुमार नायक ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने और समाज को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक देशावसी की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना चाहिए।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहिवासियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण रहिवासी व् स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्रा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *