Advertisement

चोरों के आतंक से रेलवे कॉलोनीवासी भयभीत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पुलिस प्रशासन के नक्कारापन के कारण हाल के दिनों में बोकारो जिला के हद में रेलवे कॉलोनी कथारा में चोरो का आतंक बढ़ गया है। चोरो द्वारा लगातार किए जा रहे चोरी की घटना से रहिवासियों में भय का माहौल है।

बताया जाता है कि बीते 14-15 अगस्त की रात्रि चोरो ने धावा बोलकर कथारा ओपी क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी के आवास क्रमांक-R/2 में घटना को अंजाम दिया। जानकारी देते हुए 15 अगस्त को कथारा पंचायत के पंचायत समिति सदस्या निभा देवी तथा उनके पति सर्जन चौधरी ने कहा कि उक्त आवास में सीसीएल कर्मी संजीव रविदास रहता है। कहा कि संजीव बीते 14 अगस्त को किसी कार्यवश बिहार की राजधानी पटना गया। इस बीच मौका पाकर चोरो ने उसके घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। कहा गया कि संजीव हर बार की तरह कहीं जाने से पूर्व अपने पड़ोसी को घर का चाभी सौंपकर जाता था। इस बार भी उसके घर का चाभी पड़ोसी को देकर चला गया। इस बीच चोरो ने अपनी कलाकारी दिखा दी है।

हालांकि उक्त आवास से क्या क्या चोरी गया है इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाया है, बावजूद इसके पड़ोसी महिला के अनुसार चोरो ने घर से कीमती एलईडी टीवी सहित घर में रखे आलमीरा, ट्रंक तथा सूटकेश का ताला तोड़कर कीमती सामान ले गये होंगे। पड़ोसी महिला के अनुसार उसने घटना की सूचना पीड़ित सीसीएल कर्मी को दे दी है।

ज्ञात हो कि इसी कॉलोनी के आवास क्रमांक-R/9 तथा R/12 में बीते बीते 3-4 अगस्त की रात्रि चोरी की घटना घटित हो चुका है। उक्त मामले में कथारा ओपी पुलिस द्वारा कई संदिग्धों से पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। बावजूद इसके पुलिस अबतक केवल लाठी पीटने में लगी है और चोर लगातार घटना को अंजाम देकर स्थानीय पुलिस को खुला चैलेंज दे रहे है। कहीं इसमें कोई झोल तो नहीं है। यह चर्चा का विषय बन गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *