प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। स्वतंत्र दिवस के अवसर पर बोकारो जिला के हद में जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट मे 15 अगस्त को प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच में प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को रोमांचक मैच में हराया।
जानकारी के अनुसार खेले गए दोस्ताना क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रदर्शन किया। जिसे देखकर खेल प्रेमी दर्शक आनंद का अनुभव किए। उक्त बातें पुरस्कार वितरण के अवसर पर बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी ने कही।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि आज का मैच काफी रोमांचक रहा। जिसमें प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को हराकर कप पर कब्जा जमाया। मगर आज के मैच में हर क्षेत्र में प्रशासन एकादश पर पत्रकार एकादश हावी रहा। नवोदय विद्यालय तेनुघाट के प्रभारी प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि विद्यालय में प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच मैच खेला जाता है, जिसे देखकर हमारे विद्यालय के बच्चे काफी आनंद महसूस करते हैं। कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन में ओएनजीसी का सहयोग रहता है। पत्रकार एकादश के कप्तान सुभाष कटरियार ने कहा कि दोस्ताना मैच को देखकर यह लगा कि सही में हम सभी एक दूसरे के साथ दोस्ताना तरीके से नजर आए।
मालूम हो कि टॉस जीतकर प्रशासन एकादश के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन एकादश ने निर्धारित 8 ओवर में 99 रन बनाए। पत्रकार एकादश ने पीछा करते हुए 94 रन ही बना सका। मैच का बेहतरीन कैच पकड़ने वाले फील्डर रंजन कुमार, सत्यम कटरियार एवं शिवम कटरियार, सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एवं गेंदबाज विपिन महतो को घोषित किया गया।
कमेंटेटर की भूमिका विद्यालय के छात्रों ने निभाई। विजेता, उप विजेता टीम एवं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, वरीय शिक्षक पी के पांडेय, जीवन ज्योति संस्था के सचिव सूरज कुमार यादव, एकाउंटेंट सरोज अड्डी, प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश कुमार एवं कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया।
दोस्ताना मैच में जेल अधीक्षक अरुणाभ, पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, प्रफुल्ल कुमार महतो, शैलेश चंद्र, रजनीश प्रसाद, मिथलेश कुमार, मुकेश कुमार, बीरेंद्र प्रसाद, पवन कुमार, रतन कुमार सिन्हा, बॉबी राज, कोस्तुभ क्रिस आदि ने खेल से दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। मैच को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षक अंविता त्रिपाठी सहित शिक्षक, शिक्षिका, छात्र छात्राओं ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
![]()













Leave a Reply