Advertisement

बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्र दिवस

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट सहित आसपास के क्षेत्रों में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर बेरमो अनुमंडल का मुख्य समारोह तेनुघाट स्थित चिल्ड्रन पार्क में आयोजित किया गया। यहां अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार ने झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के बाद अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। उसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने जनता को संबोधन किया।

बताते चलें कि स्वतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट, डीएवी पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय पेटरवार, कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय गोमियां सहित अन्य विद्यालय के बच्चों ने यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अनुमंडल मुख्यालय में उपरोक्त पदाधिकारियों द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में झंडोत्तोलन किया गया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय और आवास, चिल्ड्रन पार्क, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आवास और कार्यालय में तिरंगा फहराया गया।

तेनुघाट उपकारा में उपकारा अधीक्षक अरुणाभ द्वारा ध्वजारोहन किया गया। तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। शहीद पार्क में अवर निबंधक रितु रंजन कुमार, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो द्वारा ओपी परिसर, पुलिस निरीक्षक कार्यालय एवं मोहन गंझू चौक, तेनुघाट डिग्री कॉलेज में प्राचार्य सुदामा तिवारी, तेनुघाट इंटर कॉलेज में प्राचार्य, तेनुघाट पंचायत में मुखिया नीलम श्रीवास्तव, जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में प्रभारी प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में प्राचार्या स्तुति सिन्हा, किरण बेबीज़ पैराडाइज विद्यालय में प्राचार्य अनु प्रिया, प्रेस क्लब में बीरेंद्र प्रसाद द्वारा झंडा फहराया गया।

इसके अलावा तेनुघाट शिविर संख्या दो में स्थित भारत माता मंदिर में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं पेंशनर कल्याण समाज कार्यालय में अध्यक्ष इंदेश्वरी चौबे द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में बच्चों ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, मुंसिफ शिवराज मिश्रा, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला, राज कुमार पांडेय, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो सहित अन्य दर्जनों गणमान्य द्वारा उपस्थित बच्चों को गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया।

वहीं चिल्ड्रेन पार्क में परेड, झांकी, नृत्य प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों को अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रजिस्ट्रार रितु रंजन कुमार, अधिवक्ता सुभाष कटरियार, बीरेंद्र प्रसाद आदि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं किरण बेबीज पैराडाइज विद्यालय में बच्चों ने नृत्य, संगीत प्रस्तुत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *