Advertisement

डीएवी तेनुघाट में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में 15 अगस्त को  80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रातः 9:15 बजे विद्यालय परिसर में प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने ध्वजारोहण किया तथा सामूहिक रूप से राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र राष्ट्रगान गाया गया। जिसमें छात्र-छात्रा, शिक्षक-शिक्षिका एवं भारी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें देश भक्तिपरक गीत, श्रद्धानंद, दयानंद एवं अन्य सदन की छात्राओं द्वारा मराठी लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की गई। साथ ही छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मज़ेदार म्यूजिकल चेयर गेम्स प्रस्तुत किया गया।

वहीं हिमांशु कुमार एवं अनिकेत हालदार द्वारा संस्कृत एवं हिन्दी भाषा में अपने-अपने विचार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या ने सभी को 80वें स्वतंत्रता-दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि यह पावन पर्व हमारे देश के उन अमर सपूतों की अमर कहानी है जो देश की आन,बान और शान के लिए अपना सब न्योछावर कर दिए। हमें उनको नमन करना चाहिए। हमें अपने देश की सभ्यता और संस्कृति पर गर्व है। इसकी एकता, अखंडता एवं समृद्धि को हमेशा बनाए रखने का प्रयास करते हुए नियमित रूप से पठन-पाठन कर एक आदर्श नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए।

हलधर महतो ने कार्यक्रम में शामिल बच्चों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया। इस अवसर पर सिद्धार्थ डे, योगेन्द्र प्रताप, द्रविण कुमार, लक्ष्मी गुप्ता, देवराज राय, सपन डे, अमित  कुमार, राजीव कुमार, अंकित कुमार, शुभम प्रसाद, प्रभात कुमार, चिन्मय धर, राम पुकार आदि उपस्थित थे।

आज के इस समारोह का संचालन तिष्या अग्रवाल कक्षा सातवीं एवं सृष्टि कुमारी कक्षा दसवीं की छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक असगर अली, संदीप कुमार, सूरज कुमार, साक्षी श्रेया, काजल कुमारी, निकिता सिन्हा, अंजू कुमारी, रिफत परवीन एवं खुशबू कुमारी ने अपना योगदान दिया। वहीं अनुमंडल स्तरीय कार्यक्रम चिल्ड्रेन पार्क में विद्यालय की परेड एवं राष्ट्रगान गायन टीम ने उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते पुरस्कार प्राप्त किए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *