Advertisement

टीम पिरामिड ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

किया गया शहीद महेश्वर बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं ध्वजारोहण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त को टीम पिरामिड की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित गज – ग्राह चौक स्थित संगत ग्रैंड एवं शहीद महेश्वर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं ध्वजारोहण के साथ की गई।

इस अवसर पर टीम पिरामिड के डायरेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार सिंह (उर्फ़ टुनटुन सिंह जी), ब्रजेन्द्र कुमार सिंह बबलू, धर्मेंद्र सिंह मुन्ना सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण और टीम के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे सम्मान और देशभक्ति के भाव के साथ ध्वजारोहण कर सभी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर शहीद महेश्वर चौक पर आयोजित समारोह में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद महेश्वर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में सोनपुर के अनुमंडलाधिकारी (एसडीएम) स्निग्धा नेहा, न्यायिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी , लोक सेवा आश्रम के व्यवस्थापक संत विष्णुदास उदासीन उर्फ मौनी बाबा, डॉ नवल कुमार सिंह, अधिवक्ता और अन्य गणमान्य अतिथिगण भी उपस्थित रहे।

अवसर विशेष पर टीम पिरामिड के डायरेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार सिंह द्वारा उपस्थित अतिथियों को बुके, मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। शहीद महेश्वर बाबू की प्रतिमा स्थल पर ध्वजारोहण के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। सभी ने मिलकर शहीद महेश्वर अमर रहें, भारत माता की जय और भारत जिंदाबाद के नारों के साथ वीर शहीदों को नमन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *