Advertisement

कारगिल विजय दिवस पर विरसा आश्रम नया मोड़ में कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। पूर्व सैनिक सेवा परिषद बोकारो द्वारा 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जारी अपनी विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन विरसा आश्रम नया मोड़ में किया गया।

जानकारी के अनुसार 26 जुलाई को सुबह सिटी पार्क बोकारो स्थित शहीद उद्यान में अमर शहीदों को नमन करने के साथ साथ श्रद्धांजलि भी दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेल के कुंदन उपस्थित थे।  उन्होंने कहा कि आज से 27 साल पहले वर्ष 1999 में हमारे सैनिकों ने जिस वीरता और अदम्य साहस का परिचय दिया वह अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसा कोई और उदाहरण मौजूद नहीं है। कहा कि आज की नयी पीढ़ी को अपने इतिहास से परिचित होने और उस पर गर्व महसूस करने की जरूरत है।  ऐसे आयोजनों में उनकी उपस्थिति संतोष प्रदान करने वाली है।

इसके बाद नया मोड़ स्थित विरसा आश्रम में जिले के अपर समाहर्ता (एसी) सुनील चंद्र मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उन्होंने उद्घाटन किया। मौके पर कारगिल युद्ध के सेनानियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। ब्लड बैंक के लिए पूर्व सैनिकों ने एक ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया जिसमें 20 यूनिट ब्लड डोनेट भी किया गया। इसी के साथ सभी के लिए एक नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप की भी व्यवस्था थी, जिसमें लगभग 50 जनों ने लाभ उठाया।

मौके पर स्कूल के बच्चों ने बड़ी ही तैयारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। बच्चों ने सभी को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। वयोबृद्ध वीर नारी ज्योतिर्मय डे ने अपनी स्वरचित कविता का हृदयस्पर्शी पाठ किया। एसी ने अपने वक्तव्य में वीर शहीदों को सभी के तरफ से अपनी श्रद्धांजलि दी और एक सारगर्भित कविता का पाठ भी किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ भोजन के उपरांत किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *