प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो द्वारा 25 जुलाई को अपराह्न बेरमो विधानसभा अंतर्गत अंगवाली तथा पिछरी में कई बीएलओ के आवास पर शिविर लगाया गया। शिविर में एसआईआर संबंधित सौ से अधिक मामले को निपटाया गया।
बता दे कि बीडीओ महतो ने अंगवाली उत्तरी पंचायत स्थित पिंकी देवी, ऊषा देवी (राजाटांड़) आदि बीएलओ के आवास में पहुंचकर देर रात जमे रहे और सौ से अधिक उलझे हुए मामले को निपटाने में बीएलओ सदस्य को मदद की। मौके पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply