Advertisement

चलकरी उत्क्रमित उच्च वि. एवं अंगवाली कन्या म.वि. में प्रबंध समिति का पुनर्गठन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चलकरी तथा अंगवाली स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया।

जानकारी के अनुसार उत्क्रमित उच्च विद्यालय चलकरी में मुखिया अकलेश्वर ठाकुर, उप मुखिया संजय कुमार मंडल, पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत मंडल एवं पर्यवेक्षक चंदन कुमार पोद्दार की उपस्थिति में 25 जुलाई को विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) का चुनाव किया गया। जिसमे लगभग 150 माता-पिता व् अभिभावक उपस्थित हुए।

यह 25 सदसीय चुनाव था, जिसमें 19 सदस्य चुनकर और 6 सदस्य मनोनीत किये गए। चयनितों में अध्यक्ष के रूप में सोहन रविदास एवं संयोजिका मे रूप में डोली देवी का चुनाव किया गया। शुरू में हीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल सिंह ने चुनाव हेतु विभाग द्वारा निर्गत गाईड लाईन की जानकारी आम सभा में उपस्थित समूह को दी।

मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं कई पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। एक अन्य समाचार के अनुसार अंगवाली स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या में अध्यक्ष नरेश कमार, उपाध्यक्ष निशा देवी, संयोजिका रेखा देवी चयनित की गयी। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक (एचएम) सबिता देवी, पवन मिश्रा, निर्मल मिश्रा, रविदास आदि शिक्षक सहित दर्जनों अभिभावकगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *