प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। कश्मीर से कन्याकुमारी तक विहंगम योग संत समाज की ओर संत प्रवर विज्ञान देवजी महराज की यात्रा के क्रम में झारखंड आगमन के दौरान आगामी 6 सितंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के कथारा में आगमन होगा।
संत प्रवर के आगमन पर स्वागत सह कार्यक्रम के आयोजन को लेकर 25 जुलाई को सीसीएल के कथारा ऑफिसर्स क्लब तथा बोकारो थर्मल स्थित सदगुरू सदाफल देव के आश्रम में बैठक आयोजित की गयी।

संस्था की ओर प्रकाशित मासिक पत्रिका के संपादक सुखनंदन सिंह ‘सदय’, केंद्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जिला संयोजक नीलकंठ रविदास, कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी, उप संयोजक प्यारेलाल यादव, सदगुरु शिष्य जानकी यादव, पंचानन साव, अजीत जायसवाल (अंगवाली), नारायण मल्लाह, काली सिंह(पिछरी), परमेश्वर नायक, गुरुचरण, हीरालाल गुप्ता, मधु खत्री, ठाकुर, द्वारिका प्रसाद, प्रदीप कुमार प्रसाद, प्रभात कुमार सिंह, सुनील केशरी, फागू राम सहित अनेकों श्रद्धालूजन उपस्थित थे।
इसके पूर्व विहंगम योग संत समाज के प्रतिनिधि कथारा महाप्रबंधक से उनके कार्यालय में मिले और आगामी कार्यक्रम में आमंत्रित किया। जीएम ने अपनी ओर से हर संभव मदद को आश्वस्त किया।
![]()













Leave a Reply