Advertisement

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमडी सह सीईओ ने बाबा हरिहरनाथ का किया रुद्राभिषेक

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में 24 जुलाई को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कल्याण कुमार ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया। उन्होंने दूध, गंगाजल और विशेष पूजन सामग्रियों से बाबा का महाभिषेक कर देशवासियों की समृद्धि और बैंक की उन्नति की कामना की।

बताया जाता हक मंदिर पहुंचने पर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला ने एमडी सह सीईओ का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और बाबा का विशेष प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर उनके साथ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक हिमांशु गुप्ता, अंचल प्रमुख आर.आर. सिन्हा, विभिन्न शाखाओं के वरिष्ठ प्रबंधक और अधिकारीगण मौजूद रहे।

मंदिर की दिव्यता और आध्यात्मिक वातावरण से प्रभावित होकर एमडी सह सीईओ कल्याण कुमार ने परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था की विशेष प्रशंसा की। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मंदिर परिसर में एक विशाल वाटर कूलर लगवाने और दर्शनार्थियों के बैठने के लिए स्थायी कुर्सियों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। साथ हीं बाबा हरिहरनाथ के दर्शन को उन्होंने अपने जीवन का सौभाग्य बताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *