Advertisement

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में डीएवी तेनुघाट के प्रतिभागियों ने लगाई पदको की झड़ी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन-आई कथारा के निर्देशन में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेबल प्रतियोगिता का आगाज़ हो चुका है, जिसमें डीएवी के विविध विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में डीएवी तेनुघाट के प्रतिभागियों ने अपना शानदार प्रदर्शन ज़ारी रखते हुए पदकों की झड़ी लगा दी।

बताया जाता है कि डीएवी तेनुघाट की कबड्डी टीम अंडर -17 विजयश्री के साथ स्वर्ण पदक जीती। वहीं खो-खो टीम अंडर-17 भी अपना ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए विजयश्री के साथ स्वर्ण पदक हासिल करने में सफल रहा। इसी क्रम में वालीवॉल टीम भी अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए कांस्य पदक जीता। साथ ही योग प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक, अंडर-14 बालिका वर्ग ने रजत पदक, अंडर-17 बालिका वर्ग ने रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

इस प्रकार डीएवी तेनुघाट के प्रतिभागियों ने 28 स्वर्ण, 10 रजत एवं 12 कांस्य पदक सहित कुल 50 पदक जीतकर झोली पदको से भर दिया। इस उपलब्धि से प्रसन्न विद्यालय परिसर में सभी प्रतिभागियों के सम्मान में 24 जुलाई को प्रातः प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने प्रतिभागियों का सम्मान एवं उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मेडल प्रदान किया।

प्राचार्या ने विद्यालय के प्रतिभागियों के बेहतर खेल परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को अनुशासित रूप से खेल-कूद एवं पठन-पाठन में भाग लेना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के खेल शिक्षक सूरज कुमार, रिफत परवीन के कुशल मार्गदर्शन की सराहना करते हुए एस्कॉट शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त की। इस अवसर पर योगेन्द्र प्रताप, सिद्धार्थ शंकर डे, हलधर महतो, द्रविण कुमार, देवराज रॉय, लक्ष्मी गुप्ता, मो. असगर अली, सपन डे, अमित कुमार, संदीप कुमार, चिन्मय धर, काजल कुमारी, ख़ुशबू कुमारी, राम पुकार एवं विद्यालय के समस्त छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *