Advertisement

सीसीएल के श्रेणी-1 कर्मचारियों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। देश की महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की अनुशंगी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के विभिन्न क्षेत्रों के श्रेणी-1 कर्मचारियों के कौशल उन्नयन के उद्देश्य से रामगढ़ जिला के हद में भुरकुंडा स्थित बीटीटीआई द्वारा 20 से 24 जुलाई तक कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान सीसीएल के मानव संसाधन विकास (एचआरडी) विभाग के मार्गदर्शन में बीटीटीआई द्वारा आयोजित की जा रही कौशल विकास पहलों की श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

सीसीएल मुख्यालय रांची के जनसंपर्क विभाग के अनुसार कार्यक्रम का समापन समारोह 24 जुलाई को आयोजित किया गया, जिसमें बरका-सयाल क्षेत्र के महाप्रबंधक खनन रंजय सिन्हा, सीसीएल मुख्यालय रांची के महाप्रबंधक (एचआरडी) एम. एफ. हक, मुख्य प्रबंधक (एचआरडी) विकास कुमार सिंह सहित बीटीटीआई भुरकुंडा के अधिकारियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया, उनसे संवाद स्थापित कर उन्हें अपने कौशल का निरंतर विकास करने और भविष्य की कार्य आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को कक्षा आधारित प्रशिक्षण के साथ-साथ कंप्यूटर पर व्यावहारिक (हैंड्स-ऑन) प्रशिक्षण भी दिया गया। उक्त कौशल विकास कार्यक्रम में कुल 63 कर्मियों ने भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *