Advertisement

अस्सीवें स्वतंत्रता दिवस को भव्य बनाने की तैयारी तेज, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला में आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, गरिमामय और सफल बनाने के लिए जिला उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में 23 जुलाई को समीक्षा बैठक की गयी।

जिला समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों को तय समय सीमा में जिम्मेदारियों के निर्वहन का निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा से कोई समझौता नहीं होगा। कहा कि मुख्य समारोह सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होगा। बीएसएल प्रबंधन को मैदान समतलीकरण, मोरम बिछाने सहित आधारभूत कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया।

बैठक में उपायुक्त ने साफ-सफाई, सुरक्षा और ध्वजारोहण की व्यवस्थाओं को प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा गया कि 8 से 13 अगस्त तक परेड पूर्वाभ्यास होगा, जिसमें जिला सशस्त्र बल, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी, चौकीदार दल व विद्यालयों की कुल 11 प्लाटून हिस्सा लेंगी। विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता और थीम आधारित आयोजन पर भी जोर दिया गया।

समारोह की समग्र जिम्मेदारी उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार को सौंपी गई। बैठक में चास एसडीओ प्रांजल ढांडा सहित सुनील चन्द्र, राजीव रंजन, सफीक आलम, अनुराधा कुमारी व् कई जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *