Advertisement

मजदूर समस्या को ले विधायक के अनुज बसंत महतो ने जीएसएफसी को सौंपा मांग पत्र

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। लगभग 200 मजदूरों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त पत्र टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो की अनुपस्थित में मजदूरों ने 23 जुलाई को विधायक के भाई बसंत महतो को ज्ञापन सौंपा।

सौंपे गये ज्ञापन में मजदूरों ने कहा है कि वे लगभग 50 वर्षो से धनबाद जिला के हद में बरमसिया, भागा, कांडरा, बाघमारा, सिंदरी में कार्यरत हैं। हाल हीं में झारखंड राज्य खाद्य सार्वजनिक वितरण उपभोक्ता मामले के सचिव द्वारा एक आदेश आया है कि अगस्त माह से सारा खाद्यान भारतीय खाद्य निगम गोदाम से सीधे जन वितरण प्रणाली दुकान तक भेजा जायेगा। मजदूरों को विधायक के अनुज ने आश्वासन दिया है कि झारखंड राज्य खाद्य सार्वजनिक वितरण उपभोक्ता विभाग के सचिव से बात कर जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *