Advertisement

भरपुरा पंचायत में राशन कार्ड के लिए विशेष शिविर आयोजित, लाभुकों ने दिए आवेदन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। राज्य सरकार के निर्देश एवं जिलाधिकारी सारण के मार्गदर्शन में राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में 23 जुलाई को सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के भरपुरा पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लाभुकों ने अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन जमा किए।

शिविर में वैसे रहिवासियों से आवेदन प्राप्त किए गए, जिनका नाम राशन कार्ड से कट गया है, जिन्हें नए सदस्य का नाम जोड़ना है। नाम अथवा अन्य विवरण में संशोधन कराना है या किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से विलोपित कराना है।
पंचायत कर्मियों द्वारा लाभुकों के आवेदन प्राप्त कर नियमानुसार आगे की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिविर के दौरान रहिवासियों की समस्याएं सुनी गईं और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर विकास मित्र ममता कुमारी, कृषि सलाहकार पंकज कुमार, पीआरएस राजीव रंजन, सोनू कुमार, मुखिया पति चूल्हन पासवान सहित अन्य पंचायत कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *