एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। भाजपा कार्यालय का कांग्रेस द्वारा घेराव कार्यक्रम क्रिया की प्रतिक्रिया है। भाजपा की चोरी और सीनाजोरी अब नहीं चलने दी जाएगी। अब मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने 23 जुलाई को कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का कांग्रेस द्वारा किया गया घेराव किसी प्रकार की शुरुआत नहीं, बल्कि भाजपा की लगातार उकसावे वाली राजनीति, झूठ, दुष्प्रचार और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमलों की स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा वर्षों से राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ झूठ, दुष्प्रचार, धनबल और सत्ता के दुरुपयोग की राजनीति करती रही है। अब जब कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क पर उतर रही है, तो भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। भाजपा की चोरी और सीनाजोरी की राजनीति अब अधिक दिनों तक चलने वाली नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नायक ने कहा कि भाजपा यह भूल गई है कि लोकतंत्र में विपक्ष दुश्मन नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था का आवश्यक स्तंभ होता है। यदि भाजपा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने, झूठे आरोप लगाने, राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करने या लोकतांत्रिक आंदोलनों को बलपूर्वक दबाने का प्रयास करेगी, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक और जन-जन के बीच संविधान के दायरे में रहकर उसका करारा और लोकतांत्रिक जवाब देगी। भाजपा की चोरी और सीनाजोरी अब नहीं चलने दी जाएगी।
नायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी न कभी अन्याय के सामने झुकी है और न आगे झुकेगी। लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और जनता के अधिकारों पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह भ्रम छोड़ देना चाहिए कि सत्ता के अहंकार, दमन और दुष्प्रचार के सहारे वह हमेशा जनता की आवाज़ नहीं दबा सकती है। कांग्रेस पार्टी हर अन्याय, हर झूठ और हर लोकतंत्र-विरोधी कदम का लोकतांत्रिक, संवैधानिक और राजनीतिक स्तर पर मुंहतोड़ जवाब देती रहेगी।
ज्ञात हो कि, झारखंड की राजधानी रांची स्थित भाजपा कार्यालय घेराव में कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री बंधू तिर्की, मिडिया संयोजक डॉ एम. तोसिफ, विजय शंकर नायक, सुन्दरी तिर्की, सतीश पाल मुज्नी, दयामनी बारला, अजय नाथ शाहदेव, किशोर नाथ शाहदेव, अलोक दुबे, रविन्द्र सिंह, अख्तर अली, बेलस तिर्की, सोनाल शांति, राजेश सिन्हा सनी, कमल कान्त ठाकुर, ऋषिकेश सिंह, फिरोज रिजवी, जगदीश साहू आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply