प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के झब्बू सिंह मेमोरियल कॉलेज फुसरो में 21 जुलाई को कॉलेज के संस्थापक दिवंगत कैलाश सिंह की जन्म-जयंती समारोह पूर्वक मनाई गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीसीएल धोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक (ऑपरेशन) मनोज पाठक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मालूम हो कि, फुसरो बाजार के प्रसिद्ध समाजसेवी दिवंगत कैलाश सिंह ने अपने दिवंगत चाचा झब्बू सिंह की याद में उनके नाम पर 30 सितंबर 1980 में इस कॉलेज की स्थापना की थी।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ विजयाश्री ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को अपने परिश्रम एवं निष्ठा से ज्ञानार्जन कर देश की जिम्मेवार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। मंच पर छात्राओं के समूह द्वारा रामायण की प्रसंग राम-सीता विवाह उपरांत भगवान राम-सीता की वन गमन प्रसंग का बेवाक नाट्य प्रस्तुति से उपस्थित समूह को भाव विभोर कर दिया। रंगारंग कार्यक्रम में छठ महाव्रत की झांकी भी प्रस्तुत की गयी। मुख्य अतिथि जीएम (ऑपरेशन) पाठक ने कॉलेज प्राचार्या विजयाश्री, संस्थापक के पुत्र राजेश सिंह उर्फ मुन्ना ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। सभाकक्ष में भारी संख्या में अभिभावक महिलाएं, छात्रा आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply