Advertisement

गुप्त नवरात्रि पर एनएसएस केबी कॉलेज द्वारा लोयला स्कूल में पॉक्सो जागरूकता

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गुप्त नवरात्रि के अवसर पर 21 जुलाई को बोकारो जिला के हद में लोयला हाई स्कूल आईईएल गोमिया में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ईकाई के बी कॉलेज बेरमो द्वारा पॉक्सो जागरूकता अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के बी कॉलेज बेरमो द्वारा प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व व अगुवाई में लोयला हाई स्कूल में पॉक्सो जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि गुप्त नवरात्रि नारी शक्ति और बच्चों को सुरक्षित रखने का संकल्प लेने का सही समय है।

इसलिए एनएसएस के द्वारा यह जागरूकता पहल की गयी है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि गुप्त नवरात्रि आंतरिक ऊर्जा व निर्भीकता का प्रतीक है। बालिकाओ को मानसिक रूप से मजबूत व साहसी बनाना मुख्य उद्देश्य है। कहा कि गुप्त नवरात्रि की तभी सार्थकता है जब बेटियां समाज में बिना डर के पूरे सम्मान और स्वतंत्रता के साथ आगे बढ़ सकेंगी।

उन्होंने पॉक्सो अधिनियम की सारगर्भित जानकारी दी। कहा कि पॉक्सो कानून के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी प्रकार के यौन शोषण और उत्पीड़न से बचाता है। सुरक्षित स्पर्श असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर बहुत ही सरल शब्दों में बताया। कहा कि ना कहने की हिम्मत रखें। बेटियों को बताया कि यदि कोई चाहे वह परिचित ही क्यों न हो, उन्हें असहज महसूस कराए तो वे तुरंत और बिना डरे चिल्लाएं या मना करें।

इसकी जानकारी अपने माता-पिता तथा शिक्षक को दें। तुरंत स्थानीय थाना या चाइल्डलाइन नंबर 1098 या 112 पर इसकी सूचना दे। कहा कि जागरूकता ही बचाव है।
कहा कि सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग करते समय व्यक्तिगत जानकारी, तस्वीरें या पासवर्ड किसी भी अनजान के साथ साझा न करें। मौके पर उपस्थित एनएसएस स्वयं सेवकों ने स्लोगन और भाषण के माध्यम से संदेश देने का कार्य किया।

जिनमें सुमीत कुमार सिंह, मिलन कुमार गुप्ता, गुंजा पल्लवी शर्मा, सोनू कुमार शर्मा, तनीषा परवीन, करण कर्मकार, अंतरा कुमारी, सोनी कुमारी, रेशमा परवीन आदि शामिल रहे।
पॉक्सो जागरूकता अभियान में कार्यक्रम पदाधिकारी के अलावा लोयला हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र महतो, शिक्षक नीरज कीड़ो, उत्तम कुमार चौबे, महेंद्र तिवारी, विभा तिर्की, अंजना मिंज, संगीता कुमारी, अनु प्रिया, रेशमा नाज, शिल्पा सोरेन, रानी कुमारी, रिया राज, खुशी कुमारी, अनिशा सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *