प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के ज्योत सिंह माथुर ने धनबाद में विभिन्न कार्यक्रम के दौरान जोरापोखर थाना क्षेत्र के फुसबंगला रहिवासी पीड़ित बलविंदर कौर के घर पहुंचे और मामले की गहन जांच पड़ताल की। जानकारी के अनुसार इस अवसर पर पीड़िता जसबीर सिंह की धर्मपत्नी बलविंदर कौर ने आयोग के सदस्य माथुर से कहा कि उसके भाड़ेदार जीतेन्द्र कुमार सोनार द्वारा दुकान और घर कब्जा करने के लिए तरह-तरह की साजीश रच रहे है।

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ज्योत सिंह माथुर ने इस अवसर पर कहा कि प्रशासन से भूल हुई है जिसे हम सुधार कर आरोपित जितेंद्र सोनार पर कार्रवाई करने की मांग करते है। उन्होंने कहा कि बीते 25 अप्रैल को भाड़ेदार जितेंद्र द्वारा बलविंदर कौर के 17 वर्षिया पोती पर एसिड अटैक किया गया, जिसका इलाज चासनाला स्वास्थ्य केंद्र में चार दिन तक चला उसके बाद डॉ संजय कुमार द्वारा उसे स्थांतरित कर सरायढेला शहिद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल भेज दिया गया।
यहां के डॉक्टर ने स्पष्ट कहा कि पीड़िता की ज़ख्म एसिड अटैक से हुआ है। उन्होंने कहा कि चासनाला अस्पताल के गलती के कारण जितेंद्र कुमार सोनार को जमानत हो गई।माथुर ने कहा कि उन्होंने झरिया के अंचलाधिकारी मनोज कुमार, जोरापोखर थाना प्रभारी उदय गुप्ता और सिंदरी डीएसपी से कह दिया है कि इस मामले को गंभीर पूर्वक संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करें, जिससे पीड़ित को न्यया मिल सके।

आयोग सदस्य के साथ बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनुप सिंह एवं धनबाद लोकसभा प्रत्याशी सह बेरमो विधायक की धर्मपत्नी अनुपमा सिंह के प्रतिनिधि सत्यपाल सिंह, कांग्रेस नेता शमसेर आलम, अरुण कुमार रवानी, मुख्तार खान, फैयाज अहमद आदि उपस्थित थे।
एक अन्य जानकारी के अनुसार अयोग सदस्य ज्योत सिंह माथुर स्व. अब्दुल अजीज के घर सांत्वना देने पहुंचे और परिवार से मिलकर कहा कि कभी हमारी जरुरत हो तो मुझे याद कर लेंगे।
![]()













Leave a Reply