रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। मंगलवार को मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 4/ई में अंतर-सदन समूह गायन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध गायक रमेन्द्र नारायण दुबे, अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव सुनील मोहन ठाकुर, शिक्षा सचिव यू.सी. झा, प्राचार्य अमर प्रसाद एवं उप-प्राचार्य देव दुलाल मित्रा द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन कर किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदन—भारती, बिरसा, वाचस्पति एवं विद्यापति—के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने क्षेत्रीय लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि संगीत आत्मा की अभिव्यक्ति है और इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। अध्यक्ष ने विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। प्राचार्य एवं उप-प्राचार्य ने भी बच्चों की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन नीतिका भारती एवं नैना सिंह ने किया।
![]()













Leave a Reply