रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। मंगलवार को एसआईआर-2026 (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसरों के साथ बैठक की। बैठक में शहरी क्षेत्र के अधिक से अधिक मतदाताओं तक सही व प्रमाणिक जानकारी पहुंचाने और गणना प्रपत्र समय पर जमा कराने में सोशल मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।
डीसी ने बताया कि बोकारो स्टील सिटी एवं चास नगर निगम क्षेत्र के लगभग 1.10 लाख मतदाताओं ने अब तक गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है। उन्होंने इनफ्लुएंसरों से अपील की कि वे लोगों को प्रेरित करें कि प्राप्त प्रपत्र को शीघ्र भरकर अपने बीएलओ के पास जमा करें।
उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण दस्तावेज है, केवल कागज का टुकड़ा नहीं। शिक्षित मतदाता मोबाइल से भी इसे भर सकते हैं और अधूरी जानकारी होने पर भी जमा कर सकते हैं। अभियान की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 निर्धारित है। बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार समेत कई अधिकारी व इनफ्लुएंसर मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply