रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। चास शहर में सोमवार को 1 ग्राम गोल्ड आर्ट ज्वेलरी के शौकीनों के लिए एक नई सौगात जुड़ गई। चंद्रा टॉकीज के समीप, आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पुराने गेट के सामने ‘स्वर्ण श्री ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन मोहित गोल्ड के डायरेक्टर सुरेश प्रसाद ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य नागरिक, व्यवसायी, ज्वेलरी कारोबारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सुरेश प्रसाद ने शोरूम के संचालक पूजा कुमारी एवं सुजीत कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास और गुणवत्तापूर्ण सेवा ही किसी भी व्यवसाय की सबसे बड़ी पहचान होती है।

शोरूम के संचालकों ने बताया कि यहां 1 ग्राम गोल्ड आर्ट ज्वेलरी की प्रीमियम और एक्सक्लूसिव रेंज उपलब्ध कराई गई है। शादी-विवाह, पार्टी, त्योहार और अन्य विशेष अवसरों के लिए आधुनिक, आकर्षक और ट्रेंडिंग डिजाइनों का विशेष कलेक्शन ग्राहकों को एक ही स्थान पर मिलेगा। उन्होंने बताया कि कम कीमत में गोल्ड जैसा प्रीमियम लुक देने वाली 1 ग्राम गोल्ड आर्ट ज्वेलरी की बढ़ती मांग को देखते हुए यह विशेष संग्रह तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य, नवीनतम डिजाइनों और उत्कृष्ट सेवा के साथ खरीदारी का बेहतर अनुभव देना उनकी प्राथमिकता होगी। समारोह के अंत में संचालकों ने सभी अतिथियों, शुभचिंतकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ग्राहकों का विश्वास बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
![]()













Leave a Reply