Advertisement

“नारी है शक्ति, नारी है सम्मान, उससे ही रोशन है परिवार और हिंदुस्तान” – वार्ड सदस्य सेवा देवी

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। वार्ड सदस्य सेवा देवी ने कहा कि नारी केवल एक परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा, “नारी है शक्ति, नारी है सम्मान, उससे ही रोशन है परिवार और हिंदुस्तान।”

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बेटियों को समान अवसर दें, उनके अधिकारों का सम्मान करें और महिला सशक्तिकरण की दिशा में मिलकर कार्य करें। सेवा देवी ने कहा कि जब महिलाओं को सम्मान और अवसर मिलता है, तभी एक मजबूत परिवार, सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव होता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *