प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने पूर्वाह्न 10:45 बजे समाहरणालय के द्वितीय तल्ले स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामाजिक सुरक्षा, जिला कल्याण शाखा समेत कई विभागों का जायजा लिया और कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मियों के कार्यालय में अनुपस्थित पाए जाने पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्थापना उप समाहर्ता प्रेमचंद सिन्हा को निर्देश दिया कि संबंधित अनुपस्थित कर्मियों से तत्काल स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और निर्धारित समयावधि में अपने दायित्वों का निर्वहन करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन अनुशासन और समयबद्ध उपस्थिति से ही आमजन को त्वरित एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
साथ ही अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और कार्यों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply