रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने 17 जुलाई को जिला के हद में चास प्रखंड के चाकूलिया गांव का दौरा कर बीवी-जीरामजी (मनरेगा) एवं अबुआ आवास योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मनरेगा के तहत निर्मित बीरसा सिंचाई कूप का अवलोकन किया, जो लाभुक विंदेश्वर गोराई के नाम स्वीकृत है। उन्होंने लाभुक परिवार से सिंचाई उपयोग, धान रोपाई व कृषि कार्यों की जानकारी ली और संसाधनों के बेहतर उपयोग की सलाह दी।
साथ ही समीप स्थित परती भूमि पर आम बागवानी विकसित करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने का डीसी ने निर्देश दिया, ताकि ग्रामीणों की आय बढ़ सके। मूर्तिटांड़ टोला में दर्जनों लाभुकों का केवाईसी भी मौके पर पूरा किया गया। इसके अलावा अबुआ आवास योजना के तहत बने घरों का निरीक्षण कर लाभुकों को रख-रखाव पर ध्यान देने को कहा। अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
![]()













Leave a Reply