रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर रहिवासी शिक्षक राजकुमार महतो की पुत्री राखी कुमारी ने नीट परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन की है। राखी की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।
मालूम हो कि नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) भारत के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए सबसे बड़ी परीक्षा है। जिसे पास कर सरकारी कॉलेजों में मेडिकल की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को दाखिला मिल जाती है। राखी ने अपनी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए 17 जुलाई को कहा कि मन में दृढ़ संकल्प हो और आगे कुछ करने की लगन हो तो सफलता अवश्य मिलती है।
उनके पिता महतो ने बताया कि राखी बचपन से ही पढ़ाई में अब्बल रही है। उसने वर्ष 2023 में सीबीएसई मीट्रिक और फिर 2025 की सीबीएसई इंटरमीडिएट विज्ञान की परीक्षा में जिला टॉपर रही हैं। उनकी सफलता से ग्रामीण सहित क्षेत्र के अन्य बुद्धिजीवी ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।
![]()













Leave a Reply