राकोमयू एवं ढ़ोरी क्षेत्रीय प्रबंधन के बीच 14 सूत्री मांगों पर एजेंडा वार्ता
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के चपरी रेस्ट हाउस में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (राकोमयू) एवं ढ़ोरी क्षेत्रीय प्रबंधन के बीच 17 जुलाई को कामगारों के वेलफेयर मुद्दे को लेकर 14 सूत्री मांगों पर एजेंडा वार्ता हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए महाप्रबंधक ढोरी राजीव कुमार सिंह ने यूनियन प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि श्रमिको की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सूदढ करने, डिस्पेंसरियों में डॉक्टरों की उपलब्धता सूनिश्चित करने तथा स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार के लिए उपाय किये जाएंगे। कहा कि मजदूरो के सुख- सुविघा का ख्याल रखा जायेगा।
यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद सिंह व एरिया सचिव शिवनंदन चौहान ने कहा कि श्रमिक किसी भी औद्योगिक इकाई की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छ पेयजल और सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जाए तो उत्पादन क्षमता बढने के साथ संस्थान की प्रगति भी सुनिश्चित होगी। उनके परिजनों को समय पर स्वास्थ्य सविधाए नहीं मिल पा रही हैं। वहीं कई कॉलोनियो और कार्य स्थलों पर शूद्ध पेयजल की समचित व्यवस्था नहीं होने से श्रमिकों को परेशानी का सामना करना पर रहा है।

इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। कहा गया कि क्वार्टर मेंटेनेंस, सेंट्रल हॉस्पिटल में बर्न यूनिट एवं लेबर यूनिट की व्यवस्था अविलंब किया जाए। कॉलोनियों में स्ट्रीट लाईट एवं सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था अविलंब किया जाए।
कामगारों को समय-बद्ध जूता एवं टोपी की व्यवस्था, कामगारों को केडर स्कीम के तहत समयबद्ध प्रोन्नति आदि मुख्य मांगे शामिल है।
मौके पर जीएम राजीव कुमार सिंह, एएडीओसीएम पीओ शैलेश प्रसाद, एसडीओसीएम पीओ अनिल कुमार तिवारी, एसओ ईएंडएम नलिन चंद, एसओ सिविल उमेश कुमार पासवान, एएफएम मो. शहीद हुसैन, खास ढोरी मैनेजर राकेश मीणा, सीएमओ डॉ संजय सिन्हा, पर्यावरण अधिकारी गौरव कुमार, एरिया सेल अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, प्रबंधक एचआर सुरेश कुमार सिंह व तौकीर आलम सहित यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, सचिव शिवनन्दन चौहान, मुरारी प्रसाद सिंह, गणेश मल्लाह, बृज बिहारी पांडेय, साधु बाउरी, श्रीकांत मिश्रा, रवि शंकर ठाकुर, रमेश कुमार मिश्रा, अजय कुमार झा, जयराम सिंह, महफूज आलम, प्रदीप सिंह, उत्तम सिंह, राजेश्वर सिंह, छेदी नोनिया, अभिषेक कुमार सिंह, मनोज कुमार ठाकुर, परवेज अख्तर, अर्जुन नोनिया, नारायण महतो आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply