Advertisement

जमीनी विवाद में हुई मारपीट दर्जन भर लोग घायल

घायलों में महिलाएं भी हैं शामिल
अशोक सिंह/बगोदर(गिरिडीह)(Giridih)। बगोदर थाना के हद में खेतको में 31 अक्टूबर को धनकटनी को लेकर दो पक्षों के विवाद में जमकर मारपीट हुई। जिससे दोनों पक्षो से 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज बगोदर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। जहां गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों में एक पक्ष से राजेश प्रसाद, शंकर प्रसाद, राहुल कुमार, उर्मिला देवी, बसंती देवी, बंटी कुमार जबकि दूसरे पक्ष से कौशल्या देवी, पूरन सिंह, चेता सिंह, हुलास सिंह, कैलाश सिंह, कारू सिंह, मंजू देवी शामिल है। बताया जाता है कि पूर्व से दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद चल रहा था। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से थाना में किसी प्रकार से आवेदन नहीं दिया गया है।
अशोक सिंंह/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *