रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ठगी में शामिल कई मोबाईल भी बरामद किया है।
बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने 16 जुलाई को बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं, जो बोकारो में रहकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। जांच में खुलासा हुआ है कि ये अपराधी खुद को टूर एंड ट्रेवल्स एजेंट और बैंककर्मी बताकर सीधे सादे शहरीयों को झांसे में लेते थे और विश्वास जीतकर ठगी करते थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 43,100 रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि ठगी से जुड़े कई बैंक खातों में ट्रांसफर की गई रकम को होल्ड करा दिया गया है। छापेमारी के दौरान 10 मोबाइल फोन, 9 सिम कार्ड, 18 बैंक पासबुक, 3 चेक बुक और 10 डेबिट कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

एसपी ने बताया कि गिरोह का नेटवर्क बिहार से संचालित हो रहा था और इसके संरक्षक भी वहीं मौजूद हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सम्राट कुमार विनय (सेक्टर-3, बोकारो) समेत निरंजन कुमार, सुदामा कुमार, नीतीश कुमार, सुबोध कुमार, प्रेमचंद कुमार, धर्मराज कुमार, बृजेश कुमार और रवि प्रभाकर शामिल हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
एसपी ने कहा कि जिस मकान में रहकर ये अपराधी ठगी कर रहे थे, उसके मालिक की पहचान कर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई में सीसीआर बोकारो के पुलिस उपाधिक्षक राम प्रवेश कुमार, साइबर थाना बोकारो के इंस्पेक्टर अनिल कच्छप, गौरव गोयल, धर्मेंद्र कुमार, संत कुमार मेहता, आशीष कुमार, बीएस सीटी थाना के दीपक कुमार राम, सेक्टर बारह थाना के गुरुचरण किस्कू, बालिडीह थाना के जय प्रकाश पासवान सहित तकनिकी शाखा के जवान शामिल थे।
![]()













Leave a Reply