Advertisement

जयघोष की गुंज के साथ बोकारो के सेक्टर-4 जगन्नाथ मंदिर से निकली भव्य रथ यात्रा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। हर वर्ष की तरह इस बार भी बोकारो के सेक्टर-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर से 16 जुलाई को भव्य रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ रथ को खींचकर अपनी आस्था प्रकट की।

इस अवसर पर जगह-जगह विभिन्न समितियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय रहिवासियों द्वारा लंगर एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिससे यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को सुविधा मिली। जानकारी के अनुसार यह रथ यात्रा उत्कल सेवा समिति बोकारो द्वारा आयोजित की जाती है।

बताया जाता है कि बीते माह 29 जून को देव स्नान पूर्णिमा के दिन भगवान का पवित्र स्नान कराया गया था, जिसके बाद उन्हें गजानन वेश में सजाया गया। रथ यात्रा जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-4 से प्रारंभ होकर बीजीएच पथ, श्रीकृष्ण सिंह चौक, सिटी सेंटर, महात्मा गांधी चौक, बोकारो मॉल और पं. जवाहर लाल नेहरू चौक होते सेक्टर वन मौसीबाड़ी राम मंदिर पहुंची, जहां भगवान आगामी 9 से 10 दिनों तक विश्राम करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *