Advertisement

रथ यात्रा के शुभ अवसर पर फुटलाही में त्रिशूल ज्वेलर्स का भव्य शुभारंभ

पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो व जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज शामिल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर 16 जुलाई को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के फुटलाही में त्रिशूल ज्वेलर्स का उद्घाटन समारोह श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक वातावरण के बीच किया गया।

इस अवसर पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया तथा संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य रहिवासी मौजूद रहे। सभी ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और रोजगार की दिशा में सकारात्मक पहल बताया। मौके पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का पर्व आस्था, सेवा और लोककल्याण का संदेश देता है। ऐसे पावन अवसर पर त्रिशूल ज्वेलर्स का शुभारंभ अत्यंत शुभ है। वे संचालकों को साधुवाद देते हुए भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु से प्रार्थना करते है कि यह प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति करे। क्षेत्रवासियों का विश्वास अर्जित करे तथा व्यापार के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करे।

जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा कि रथ यात्रा हमें एकता, श्रद्धा और समर्पण का संदेश देती है। इस शुभ दिन पर नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन पूरे क्षेत्र के लिए शुभ संकेत है। उनकी शुभकामनाएं हैं कि त्रिशूल ज्वेलर्स सफलता की नई ऊंचाइयों को छुए और ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान कर अपनी अलग पहचान बनाए।

अतिथियों ने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामना देते हुए कहा कि भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की कृपा से यह नया व्यापारिक प्रतिष्ठान निरंतर उन्नति करे तथा क्षेत्र के रहिवासियों का विश्वास और स्नेह प्राप्त करता रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रथ यात्रा की शुभकामनाएं दी और भगवान श्रीजगन्नाथ से सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *