Advertisement

एसडीओसीएम में नए मैनेजर का स्वागत व् पुराने मैनेजर को स्थानांतरण पर विदाई

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढ़ोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम परियोजना के मैनेजर राजीव कुमार के गिरीडीह एरिया के कबरीबाद स्थानांतरण पर 16 जुलाई को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। साथ हीं नए मैनेजर संजय कुमार सिंह के स्वागत के लिए एक संयुक्त समारोह का आयोजन पीओ कार्यालय कक्ष मे की गई।

इस अवसर पर पुराने मैनेजर के योगदान की सराहना कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई और नए मैनेजर का परिचय कराकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। परियोजना के प्रबंधक एचआर मोहम्मद तौकीर आलम ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए बहुत भावुक और खास है। हम अपने सम्मानित मैनेजर राजीव कुमार को विदाई देने के लिए एकत्र हुए हैं, जिनका यहाँ से स्थानांतरण हो गया है। आपने जिस लगन और मार्ग दर्शन के साथ टीम का नेतृत्व किया है, वह वास्तव में सराहनीय है। मुश्किल समय में आपका धैर्य और आपके द्वारा दी गई सीख हमेशा हमारे साथ रहेगी। हम आपके उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और नई कार्यप्रणाली में सफलता की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी टीम की ओर से नए मैनेजर संजय सिंह का हार्दिक स्वागत करता हूँ।

मौके पर पीओ ए के तिवारी ने कहा कि सभी के सहयोग से चालू वित्तीय वर्ष मे मुख्यालय से मिले 20 लाख टन कोयला उत्पादन लक्ष्य को हासिल करना है। कहा कि नए मैनेजर का विशाल अनुभव और नई रणनीतियों का लाभ परियोजना की टीम को मिलेगा। ऐसा हमें पूरा विश्वास है। पीओ तिवारी ने कहा कि हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि हमारी पूरी टीम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी और कंपनी के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अपना पूरा सहयोग देगी।

इस अवसर पर फाइनेंस मैनेजर संदीप झा, सेफ्टी ऑफिसर के एस द्विवेदी, पीई (उत्खनन) कुमार अमित,पीई असैनिक राम लखन कुमार, सर्वेयर राजेश मिश्रा, माइन इंचार्ज रविंद्र रवि, सिविल ओवरसीयर किशुन राय सहित कार्यालय कर्मी जितेंद्र राय उर्फ पप्पू बाबू, सुबल दता, उपेंद्र नाथ सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *