एसडीओसीएम प्रबंधन के साथ झाकोकायू ने की परिचयात्मक बैठक
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम परियोजना कार्यालय में नए पीओ ए के तिवारी के साथ झारखंड कोलियरी कामगार यूनियन प्रतिनिधियों ने 16 जुलाई को परिचयात्मक बैठक की।
इस अवसर पर परियोजना पदाधिकारी (पीओ) ए के तिवारी ने यूनियन प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मजदूरों की समस्या का निराकरण प्रबंधन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसके लिए यूनियन प्रतिनिधियों को प्रबंधन को सहयोग देना होगा। कहा कि सभी के सहयोग से ही एसडीओसीएम का उत्पादन लक्ष्य 20 लाख टन हासिल किया जाएगा।
यूनियन के जोनल सह क्षेत्रीय अध्यक्ष बैजनाथ महतो ने कहा कि खदानों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है। कहा कि अधिक से अधिक उत्पादन कराने में श्रमिक संगठन अपनी पूरी भागीदारी देगी। कहा कि मुख्यालय की ओर से मिले लक्ष्य को पाने के लिए प्रबंधन मशीनों का रख रखाव सही तरीके से करे, ताकि उत्पादन में बाधा उत्पन्न न हो। कहा गया कि उत्पादन उत्पादकता के साथ-साथ प्रबंधन मजदूरों के मूलभूत सुविधाओं का भी ख्याल रखे। सेफ्टी और पीसीसी बैठक आदि नियमित किया जाए, तभी समस्याओं का निदान समय पर हो सकता है।
इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री बिनोद बिहारी चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष हरिहर चौधरी, परियोजना शाखा अध्यक्ष जमालुदीन अंसारी, सचिव कयूम आलम, जुगल तुरी, शिवधनी पटेल, चंदन राम, भोला महतो, चमरू मोहली, गणेश रजवार, बुधन सिंह, इदरीश अंसारी, लालजी मोहली, योगेंद्र महतो, गोपी मांझी, कालीपदो, दीपक तुरी, सुनील कुमार महतो, रंजीत महतो, पूर्व मुखिया नकुल महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply