प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली रहिवासी एवं सीसीएल कर्मी रामबिलास रजवार ने 16 जुलाई को रथ-यात्रा के मौके पर अपने पैतृक गांव अंगवाली में निर्मित पक्का आवास का सादगी के साथ पूजन कर गृह-प्रवेश किया। गृह प्रवेश पूजन में कई गणमान्य सहित अधिकारी व् समाजसेवी शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोल वाशरी में कार्यरत तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नेता रामबिलास रजवार ने रथ-यात्रा के मौके पर अपने पैतृक गांव में निर्मित पक्का आवास का सादगी के साथ गृह-प्रवेश किया, जिसमें कई सीसीएल एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चारण से साथ समस्त अनुष्ठान होसिर रहिवासी पप्पू पांडेय द्वारा गृह पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। पूजा अनुष्ठान में रजवार की धर्मपत्नी सह अंगवाली उत्तरी पंचायत की जलसहिया भाग्यरानी देवी बैठी थी। दोनों पुत्र क्रमशः डी राजकुमार रजवार तथा पृथ्वीराज रजवार, पुत्री प्रियंका पूरी तरह सक्रिय दिखी।
इस उपलक्ष में आयोजित प्रीतिभोज में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, इंडियन बैंक अंगवाली शाखा प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार, जवान पप्पू पांडेय, समाजसेवी देवब्रत जायसवाल, गौरीनाथ कपरदार, पंचानन साव, पत्रकार अजीत जायसवाल, शिक्षक अभिमन्यु नायक, निभा आइंद, कथारा से कई सीसीएल अधिकारी, यूनियन नेता, कर्मी, ग्रामीण आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply