एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली ऑफिसर्स क्लब में सीसीएल बीएंडके प्रबंधन के साथ विस्थापित प्रभावित संघ चरकपनिया के बैनर तले 15 जुलाई को विस्थापितों और ग्रामीणों की बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी महाप्रबंधक (जीएम) सह कारो पीओ सुधीर कुमार सिंहा ने की।
जानकारी के अनुसार आयोजित बैठक में प्रबंधन द्वारा 14 सूत्री मांगों पर साकारात्मक पहल का आश्वासन देने के बाद संघ ने 16 जुलाई से प्रस्तावित अनिश्चित कालीन आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की।
संघ के नेता फुलचंद किस्कु ने कहा कि बीते 8 जुलाई को ही प्रबंधन को 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था और सात दिनों के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। प्रबंधन ने बैठक में मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया, जिसके बाद आंदोलन को फिलहाल टालने का निर्णय लिया गया। कहा कि यदि तय समय-सीमा में मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन फिर से शुरू किया जाएगा।
कहा कि संघ की प्रमुख मांगो में भूमि अधिग्रहण के बाद नियमानुसार 18 एकड़ भूमि के एवज में आवेदक को तत्काल नौकरी, मुआवजा और पुनर्वास दिया जाए, काटे गए जंगल के बदले विस्थापित प्रभावितों के माध्यम से फल दार पौधे लगाए जाएं, परती भूमि जहां खनन नहीं हो रहा है, वहां फसल का हर्जाना दिया जाए, बेरोजगार ग्रामीणों को लोकल सेल में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिया जाए सहित 14 मांगे शामिल है।
मौके पर प्रबंधन की ओर से भू- राजस्व अधिकारी शंकर झा, विभागाध्यक्ष मानव संसाधन विनय रंजन टुडू, एरिया सिक्युरिटी ऑफिसर पीएन सिंह, नोडल ऑफिसर कारो के मनीष महेश्वरी, पर्यावरण अधिकारी विनय अंचल, कारो मैनेजर चितांमणी मांझी, सिनियर ऑफिसर एचआर दीपक कुमार सहित संघ के वर्षा सोरेन, दिनेश किस्कु, मदन सोरेन, मंगल टुडू, सेवालाल किस्कु, मदन बेसरा, मनोज सोरेन, फूलचंद हांसदा, सचिन कुमार महतो, ललन कुमार, शनिचर सोरेन, मुकेश हेंब्रम, हेमलाल मुर्मू आदि सैकड़ो ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply