Advertisement

विधानसभा की सदाचार समिति सभापति व् सदस्यों का डीसी, एसपी द्वारा स्वागत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति के सभापति रामचंद्र सिंह एवं समिति के सदस्यों के बोकारो आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से बोकारो परिसदन में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार तथा प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन ने अतिथियों को पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

पौधा भेंट कर स्वागत किए जाने की इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संदेश का भी संकल्प व्यक्त किया गया। बताया जाता है कि समिति सभापति व् सदस्यों के आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए जिले की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *