प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी पंचायत के मुखिया अकलेश्वर ठाकुर ने 14 जुलाई को पंचायत सचिवालय में एक प्रेस-वार्ता की। प्रेस वार्ता में पत्र जारी कर अधिकृत भूमि में सीसीएल बीएंडके क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा सोलर प्लांट स्थापना को लेकर प्रबंधक को आगाह किया है।
उन्होंने वार्ता के जरिये प्रबंधन को आगाह किया कि पूर्व में महाप्रबंधक कार्यालय में तत्कालीन अनुमंडलाधिकारी बेरमो मुकेश मछुवा की उपस्थिति में जिन शर्तों को कलमबद्ध किया गया है, उसकी जमीनी तौर पर अमल करने के प्रति प्रबंधन तत्पर हो। कहा कि वर्तमान में शर्तों के तहत प्रबंधन सोलर प्लांट स्थापना को लेकर स्थल घेराबंदी कार्य पर पूरा जोर दिये हुए है। गांव के मुहल्ले में विद्युतापूर्ति, पेयजलापूर्ति, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा सहित अन्य मुद्दों के प्रति तत्परता नहीं दिखा रही। सिर्फ कई पोल, बिजली तार आदि गिराकर छोड़े हुए है।
मुखिया ठाकुर ने कहा कि प्रबंधन को घेराबंदी कार्य रोककर फिलवक्त ग्रामीण रैयतों को सुविधा अविलंब मुहैया कराने की ओर ध्यान देना चाहिए। इस आशय की लिखित पत्र प्रबंधन सहित वर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी को भी दी जाएगी।
मौके पर उप मुखिया संजय मंडल, अरुण गिरि, फुलेंद्र रविदास, तैयब हुसैन, भूषण केवट, चूरामन केवट, सुमित मंडल आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply